पुवायां सीएचसी की आवासीय कॉलोनी में ढहा जीने का लिंटर। संवाद
सुबह चार बजे गिरा लिंटर, तमाम आवास हैं जर्जर
संवाद न्यूज एजेंसी
पुवायां। पुवायां सीएचसी पर स्टाफ के लिए बने आवासों के जीने की छत छह गई। गनीमत रही कि छत गिरने के समय जीने पर कोई मौजूद नहीं था।
सीएचसी परिसर में अधीक्षक डॉ. नरेंद्रपाल और डॉक्टर एमके सिंह का आवास है। आवास काफी जर्जर हो चले हैं। मंगलवार सुबह चार बजे आवासों को जाने के लिए बने जीने का लिंटर जीने पर आ गिरा। तेज धमाका होने पर आसपास के आवासों से निकलकर कर्मचारी मौके पर पहुंचे और जीने पर पड़े मलबे को देखा।
कर्मचारियों ने बताया कि सीएचसी के कई आवास बेहद जर्जर हो चले हैं और बारिश में पानी छत से नीचे टपकने लगता है। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। पहले भी कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
सीएचसी अधीक्षक डाॅ. नरेंद्रपाल ने बताया कि सुबह जीने के ऊपर पड़ा लिंटर ढह गया था। जीने से मलबा हटवा दिया गया है। सीएमओ को जीने का लिंटर गिरने की सूचना दे दी गई है। मामले की लिखित सूचना मांगी गई है, आवासों की मरम्मत का आश्वासन दिया गया है। कर्मचारियों से भी सावधानी बरतने के लिए कहा गया है। अधीक्षक सहित अन्य स्टाफ अभी जर्जर आवासों में ही रह रहा है।
पुवायां सीएचसी की आवासीय कॉलोनी में ढहा जीने का लिंटर। संवाद