फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कच्चे मकान की गिरी छत, बाल-बाल बची महिला

Fri, 19 Jul 2024 03:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कलान। नगर के मोहल्ला दुर्गा नगर में कच्चे मकान की छत गिर गई। इस दौरान महिला बाल-बाल गई। उत्कर्ष गुप्ता अपनी मां शीतल गुप्ता और परिवार के साथ ब्लॉक रोड पर कच्चे मकान में रहकर गुजर-बसर कर रहे हैं। गत सप्ताह हुई बरसात में उनके कच्चे मकान का पिछला हिस्सा पूरी तरह से गिर गया था। एक बरामदा और कच्ची छत वाली कोठरी बची थी, लेकिन बृहस्पतिवार को वह भी अचानक भरभरा कर गिर गई।
विज्ञापन

उस वक्त शीतल गुप्ता वहां आराम कर रही थीं, छत से मिट्टी गिरने की शुरुआत होते ही वह निकलकर बाहर भागीं और मलबे के नीचे आने से बाल-बाल बच गईं। बाद में उत्कर्ष के पिता विमलेश गुप्ता ने चेयरमैन हरनारायण गुप्ता को मकान के हालात दिखाए। चेयरमैन ने आश्वस्त किया कि प्रधानमंत्री आवास सूची में नाम आते ही आवास स्वीकृत कराया जाएगा। विमलेश के अनुसार वह एक वर्ष से आवास पाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। डीएम से लेकर मुख्यमंत्री को पत्र भेजे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। फिलहाल, पूरा परिवार एक पन्नी के सहारे जीवनयापन करने को मजबूर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें