फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मंडी समिति के गेट पर गार्ड ने ई-रिक्शा चालक पर चलाई गोली, बाल-बाल बचा

Thu, 18 Jul 2024 06:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
जलालाबाद में घटना के बाद मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस। संवाद
विज्ञापन
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। मंडी समिति में लगने वाली आढ़त से बुधवार सुबह सब्जी भरकर ले जा रहे ई-रिक्शा चालक की गेट पर गार्ड से कहासुनी हो गई। इस दौरान भड़के गार्ड ने ई-रिक्शा चालक पर राइफल से गोली चला दी। इस हमले में रिक्शा चालक किसी तरह बच गया, लेकिन गोली सड़क पर लगने से काफी हिस्से की बजरी उखड़ने के साथ रिक्शे का पिछला पहिया बर्स्ट हो गया। भीड़भाड़ के दौरान हुई इस घटना से अफरातफरी मच गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

गांव गुनारा के मजरा कोठी वाला बाग निवासी अरविंद सुबह करीब नौ बजे मंडी से ई-रिक्शे में सब्जी भरकर बाहर आ रहे थे। गेट पर मंडी समिति का गार्ड तैनात था। अरविंद का आरोप है कि उनका ई-रिक्शा पहुंचते ही गार्ड ने गेट बंद कर दिया और खोलने के लिए रुपये की मांग करने लगा। इसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसी बीच गार्ड ने अपनी लाइसेंसी राइफल से गोली चला दी। अरविंद के अनुसार इस दौरान उन्होंने राइफल में हाथ मारकर उसकी नाल नीचे कर दी। इससे गोली उनके पैर के पास सड़क में जा धंसी। इस घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकला।
मौके पर पहुंची पुलिस के अलावा फोरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए। कोतवाल हरिपाल बालियान ने बताया कि आरोपी की पहचान थाना कांट के गांव कमलनैनपुर निवासी रिटायर्ड फौजी ललित मोहन के रूप में हुई।
विज्ञापन



गेट पर लेनदेन का चलता है खेल
जलालाबाद। नगर की मंडी समिति में सब्जी की करीब तीन दर्जन थोक आढ़ते हैं। वहां बड़े पैमाने पर सब्जी का कारोबार होता है। नगर तथा आसपास के गांवों के अलावा बड़ी संख्या में बाहर से आने वाले व्यापारी भी माल लाते और ले जाते हैं। सब्जी का यह थोक कारोबार सुबह तड़के शुरू होकर नौ बजे खत्म हो जाता है। इस कारोबार के लिए मंडी प्रशासन ने पीछे वाले गेट के पास से निकलने की जगह दे रखी है। बताते हैं कि नौ बजते ही गार्ड उस गेट को बंद कर देते हैं, लेकिन माल की आवाजाही बाद में भी होती है। यहीं से रुपये के लेनदेन का खेल शुरू हो जाता है और गेट बंद होने के बाद बिना रुपये दिए कोई वाहन नहीं निकलने दिया जाता। बुधवार को भी ई-रिक्शा चालक और गार्ड के बीच हुई कहासुनी होने की वजह भी यही बताई जा रही है। संवाद

जलालाबाद में घटना के बाद मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें