फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने रोड जाम कर किया प्रदर्शन

Wed, 17 Jun 2015 09:15 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों की विभिन्न समस्याओं का निस्तारण न होने पर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करने के लिए गए भारतीय किसान यूनियन (भानु गुट) के पदाधिकारियों और किसानों ने एसपी ऑफिस गेट के सामने रोड जाम कर दिया। इस पर पुलिस और किसानों की झड़प हो गई। इस पर किसानों जमकर हंगामा काटा। एसपी ऑफिस गेट के सामने एसडीएम सदर ज्ञापन लेने पहुंचे।
विज्ञापन

भाकियू मंडल प्रमुख के पुत्र के साथ हुई मारपीट और लूट की घटना की रिपोर्ट न लिखे जाने और तहरीर में दिए लोगों की गिरफ्तारी न किए जाने से आक्रोशित एसपी ऑफिस में करीब डेढ़ बजे पहुंचे। किसानों ने एसपी ऑफिस के सामने रोड जाम कर दिया। इस दौरान मौके पर पहुंचे सदर बाजार थाना के इंस्पेक्टर जेपी तिवारी उन लोगों को हटाने लगे। इस पर किसान नेताओं ने एफआईआर दर्ज कराने की बात कही। इंस्पेक्टर तिवारी ने किसानों को पहले तो रोकने का प्रयास किया। बाद में कार्यकर्ताओं को नाकाम होने पर बोले कि जो करना कर लो। इस पर किसान भड़क गए और हंगामा करने लगे।
आक्रोशित किसानों को एसपी ऑफिस गेट पर हंगामा देखकर सीओ सिटी रोकने का प्रयास किया तो उनसे भी नोकझोंक हो गई। इसी दौरान मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर ने मामले को साधने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। बाद में किसी तरह सीओ सिटी ने मामले को संभाला और एएसपी सिटी के चैंबर में बैठकर बातचीत की। किसान नेताओं के मुताबिक सीओ सिटी ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने का आश्वासन दिया है। प्रदर्शन करने वालों में जिलाध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह, श्यामकिशोर, जिला संगठन मंत्री गगनदीप माटा, महेशचंद्र वर्मा, मंडल महासचिव रमेश चंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें