सर्व समाज हिताय मोर्चा ने मोहम्मद अली सब्जी मंडी का मार्ग बनवाने के लिए कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और बाद में संबंधित मांग को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया।
इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष मोहम्मद नबी ने कहा कि मार्ग निर्माण के लिए पालिका प्रशासन को भी अवगत करा दिया गया है, लेकिन अभी तक इस दिशा में काम शुरू नहीं किया गया। यदि शीघ्र ही मार्ग निर्माण नहीं किया गया तो मोर्चा सत्याग्रह आंदोलन छेड़ देगा। प्रदर्शन करने वालों में मो. दानिश, नासिर, इरफान, शहादत, जानेआलम, मुस्तकीम, कामिल, गुलजार, खालिद, सिद्दीक, आसिफ, अमरजीत, रामरतन, पवन कुमार, रवि मौर्या आदि शामिल रहे।