फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारा के कर्मचारियों से भरी बस टैंकर से भिड़ी

Mon, 06 Jun 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
सहारा के कर्मचारियों से भरी बस टैंकर से भिड़ी
विज्ञापन
हरिद्वार से लखनऊ जा रही सहारा इंडिया के कर्मचारियों से भरी बस सोमवार तड़के लखनऊ-दिल्ली हाइवे पर टैंकर से जा भिड़ी। बस ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बस में सवार 23 लोग घायल हो गए। आधा दर्जन घायलों की हालत गंभीर है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलाें को बस का पिछला शीशा तोड़कर बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया। सहारा इंडिया ऋषिकेश के प्रबंधक कमलेश कुमार मिश्रा ने पुलिस को बताया कि बस में सहारा के कार्यकर्ताआें लखनऊ जा रहे थे। सोमवार तड़के साढ़े चार बजे नेशनल हाइवे पर तिलहर कस्बे के पास बस और शाहजहांपुर की ओर से आए टैंकर की जबरदस्त टक्कर हो गई। इसमें बस चालक विपिन पुत्र भूपराम निवासी विशनपुर विलाल थाना रमाला बागपत की मौके पर मौत हो गई तथा अनेक यात्री घायल हो गये। घायलों में टैंकर चालक रिजवान पुत्र सलामत मियां निवासी नवादा बिहार और सहचालक अशोक भी शामिल हैं। दोनाें को सीएचसी से शाहजहांपुर तथा बाद में निजी चिकित्सालय बरेली के लिये रेफर कर दिया गया। अन्य घायलाें को तिलहर सीएचसी में प्राथमिक उपचार किया गया।
विज्ञापन

 
 झपकी आने पर हुआ हादसा
यात्रियाें का कहना था कि ड्राइवर विपिन लगातार पांच दिनाें से बस चला रहा था। बरेली और उसके आगे चालक ने गाड़ी चलाने से मना कर कुछ देर आराम करने को कहा था। मगर यात्रियाें ने उस पर दबाव डालकर जल्दी लखनऊ पहुंचने की दुहाई दी और बस रोकने से मना कर दिया। यात्रियों का कहना है ड्राइवर को झपकी आने के कारण बस का संतुलन बिगड़ गया और दुर्घटना हो गई। 

 टैंकर चालक पर मुकदमा दर्ज
सहारा इंडिया ऋषिकेश के प्रबंधक कमलेश कुमार मिश्रा की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने टैंकर चालक रिजवान पुत्र सलामत मियां निवासी नवादा बिहार के खिलाफ  लापरवाही से गाड़ी चलाकर बस में टक्कर मारने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। बस चालक विपिन का शव पीएम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें