मीरानपुर कटरा। कोरियान मोहल्ले में पानी की पाइप लाइन डालने में मोहल्ले के एक व्यक्ति ने अवरोध पैदा कर दिया। इसका विरोध करने पर उसने मोहल्ले वालों को देख लेने की धमकी दी।
मोहल्ले के सर्वेश जोशी, दयाराम, सुरेंद्र कुमार, विनय कुमार, रघुवीर सिंह आदि ने एसडीएम रवींद्र कुमार, सीओ ज्योति यादव और प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि ईदगाह के सामने पेयजल आपूर्ति के लिए पाइप लाइन डालने का काम मोहल्ले के एक व्यक्ति ने रोक दिया। काम कर रहे मजदूरों को भगा दिया।
विरोध करने पर उसने मोहल्ले के लोगों को धमकाया। एसडीएम ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देने के साथ लेखपाल को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। संवाद