फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मामूली बात पर बिगड़ा रिश्ता, बातचीत से निकला हल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र पर 18 पत्रावलियों पर सुनवाई की गई। इनमें एक दंपती के बीच समझौता होने पर उन्हें केंद्र से ही विदा किया गया।
विज्ञापन

बंडा थाना क्षेत्र के एक दंपती की शादी 17 साल पूर्व हुई थी। महिला ने बताया कि वह तीन साल के बेटे के साथ पिछले दो माह से पति से अलग रह रही थी। घर के काम को लेकर घर में कहासुनी हो गई। इसके बाद अपनी बहन को बुलाकर अपने भाई के पास हरियाणा चली गई। काउंसलर ने पहले दंपती से अलग-अलग बात की, फिर दोनों को बैठाकर उनकी बात कराई। इस बीच दोनों भावुक हो गए और साथ रहने का फैसला किया।
परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी उप-निरीक्षक मधु यादव ने बताया कि काउंसलिंग के जरिये एक दंपती के बीच समझौता हो गया। कोशिश रहती है किसी का परिवार टूटने न पाए। काउंसलिंग में महिला हेड कांस्टेबल चंद्रकांता, आरक्षी मोनिका, परामर्शदाता अंशु रजानी, शशिप्रभा आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें