जुलूस में गड़बड़ी फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा
के मद्देनजर जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीएम शुभ्रा सक्सेना की अध्यक्षता में सोमवार को विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय केंद्रीय शांति कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में डीएम शुभ्रा सक्सेना ने कहा कि होली के अवसर पर कानून किसी को हाथ में लेने नहीं दिया जाएगा। पुलिस और प्रशासन की पूरी कड़ाई रहेगी। जिले में सीआरपीएफ के साथ-साथ रेपिड एक्शन फोर्स भी तैनात रहेगी। उन्होंने कहा कि इस बार जुलूस में सौम्यता, शिष्टता, शांति और सदव्यवहार और अच्छी भाषा का प्रयोग करते हुए अच्छे नागरिक होने का परिचय दें। इससे जिला प्रशासन समेत समस्त शहर के समस्त नागरिकों को अच्छा लगे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैदी से तैयार है। जुलूस निकलने वाले सभी क्षेत्रों की वीडियोग्राफी की जाएगी और सीसीटीवी कैमरे जुलूस के मार्ग में लगेंगे, जिससे जुलूस में गड़बड़ी फैलाए जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाए। उन्होंने समस्त नागरिकों से अपील की है कि इस परपंरागत रूप से निकलने वाले लॉटसाहब के जुलूस में अच्छे नागरिक का परिचय देते हुए प्रशासन का पूरा सहयोग करें। एसपी डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि शहर में बड़े लॉट साहब और छोटे लॉटसाहब जुलूस निकालने की परंपरा है। इस जुलूस को यदि कानून कके दायरे में निकाला जाए है तो हम सबकी मान मर्यादा बनी रहेगी। उन्होंने जनपद शहीदों की नगरी के नाम से जाना जाता है। यदि कोई किसी को कोई समस्या हो तो उसे पुलिस प्रशासन से तुरंत अवगत कराएं। बैठक में एडीएम प्रशासन एमएन उपाध्याय, सीडीओ पुलकित खरे, एडीएम वित्त एवं राजस्व पीके श्रीवास्तव, एसपी सिटी राजेश कुमार, सीएमओ डॉ. कमल कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह, समस्त एसडीएम और सीओ, थानाध्यक्ष और पीस कमेटी के गणमान्य नागरिक मौजूद थे।