बीते वर्षों की भांति ही इस बार भी श्रीराम लीला कमेटी की ओर से कस्बे में भोलेनाथ की बारात धूूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में शंकर जी, विष्णु भगवान, ब्रह्मा जी सहित कई देवी-देवताओं की झांकियां शामिल रहीं। शोभायात्रा रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर हनुमान मंदिर होती हुई रामलीला मैदान पर आकर संपन्न हुई। यहां शंकर पार्वती के विवाह का मंचन किया गया। कार्यक्रम में शकील अन्सारी, डीएस, जितेंद्र गुप्ता, नीरज पांडेय, सुखलाल वर्मा का सहयोग रहा। अंत में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष बैद्ध नेतराम वर्मा ने सभी आगंतुकों का आभार जताया। यहां बता दें कि कस्बे में 15 से 29 नवंबर तक दिन में रामलीला और रात्रि में धार्मिक नाटकों का मंचन किया जाएगा।