फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियुक्ति पत्र हाथ आते ही खिल उठे चेहरे

Sat, 14 Nov 2015 11:28 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबी प्रतीक्षा के बाद आखिर शनिवार को प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांट दिए गए। बीएसए राकेश कुमार द्वारा घोषित तिथि पर नियुक्ति पत्र लेने के लिए सुबह से महिलाएं और पुरुष प्रशिक्षु अंग्रेजी वर्णमाला के अनुसार नाम वाले स्थलों पर पहुंचने शुरू हो गए थे।
विज्ञापन

लंबी कतारों में लगे महिला-पुरुषों को अधिक प्रतीक्षा नहीं करनी और एक-एक कर उन्हें नियुक्ति पत्र मिलते चले गए। किसको-कौन सा स्कूल आवंटित हुआ, यह जानने की जिज्ञासा भी उनमें देखी गई। सभी अपना नियुक्ति पत्र हाथ में लहराते हुए खुशियां मना रहे थे। देर से ही सही, लेकिन उन्हें दिवाली का तोहफा मिल चुका था। विवाहित महिलाओं के साथ उनके पति भी इस खुशी को दोगुना कर रहे थे। कई महिला प्रशिक्षु तो बच्चों को गोद में लिए लाइन में लगे रहे, तो कुछ के पति बच्चों को संभाले हुए थे।
नियुक्ति वितरण का काम बीएसए कार्यालय, डीआई ऑफिस, बीआरसी लालपुर, जूनियर हाई स्कूल ददरौल, डायट में दो स्थलों पर किया गया। बीएसए राकेश कुमार ने बताया कि कुल 1691 प्रशिक्षुओं को नियुक्ति पत्र बांटे जाने थे। शनिवार को अधिकांश नियुक्ति पत्र बांटे जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें