फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बाला जी की जोत के साथ निकली शोभायात्रा

विज्ञापन
खुटार में निकाली गई शोभायात्रा में देवस्वरूप की झांकी। संवाद
विज्ञापन
खुटार। खुटार के बीडीआर भट्ठा मैदान पर 10 मार्च को होने वाले बालाजी के जगराते के लिए आई जोत के साथ नगर में शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने रंग गुलाल उड़ाकर झांकियों का दर्शन किया।
विज्ञापन

शनिवार को श्रद्धालु मेहंदीपुर बालाजी से लाई जोत के साथ खुटार-पुवायां मार्ग पर गोमती नदी के पुल पर पहुंचे। यहां श्रद्धालुओं ने जोत के दर्शन किए। यहां से डीजे और ढोल नगाड़ों के साथ श्रद्धालु रंग-गुलाल उड़ाते हुए खुटार के माता पंथवारी मंदिर पहुंचे।
मंदिर से देव स्वरूपों की झांकियों के साथ नगर में शोभायात्रा निकाली गई। तमाम स्थानों पर श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा की और देवताओं की जय-जयकार की। श्रीराम-सीता, विष्णु-लक्ष्मी, शंकर-पार्वती, राधा-कृष्ण, खाटू श्याम आदि देव स्वरूपों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इस दौरान कलाकारों ने डीजे पर नृत्य और भगवान शंकर के स्वरूप में तांडव नृत्य किया।
विज्ञापन

इसके बाद जोत को जागरण स्थल पर स्थापित कर दिया गया। दस मार्च को जागरण और 11 मार्च को कन्या भोज, भंडारे का आयोजन किया जाएगा। शोभायात्रा में सुरक्षा की दृष्टि से थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह के साथ पुवायां, बंडा, सिधौली का पुलिस बल मौजूद रहा।

खुटार में निकाली गई शोभायात्रा में देवस्वरूप की झांकी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें