फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: न्यायालय से हथकड़ी निकालकर भागा बंदी, वकीलों ने पकड़ा

Thu, 10 Apr 2025 12:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिला कारागार से कचहरी में पेशी पर आया बंदी हथकड़ी से हाथ निकालकर भागने लगा। शोर-शराबा होने पर सिपाहियों ने पकड़ने का प्रयास किया। वकीलों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

घटना बुधवार दोपहर करीब एक बजे की है। जिला कारागार से बंदी को पेशी पर कचहरी में न्यायालय में लाया गया था। न्यायालय के गेट पर बंदी पुलिस सुरक्षा में खड़ा था। बताते हैं कि हथकड़ी ढीली होने के कारण उसने हाथ से निकाल ली और भागने लगा। सुरक्षा में लगे सिपाही भी उसकी ओर दौड़े। शोरशराबा होने पर वकीलों ने बंदी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है।
जेल अधीक्षक मिजाजी लाल ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। बंदियों को पेशी पर पुलिस लेकर जाती है। ऐसी कोई सूचना भी नहीं दी गई है। एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने बताया कि बंदी ने भागने का प्रयास किया था। उसे पकड़ लिया है। उसकी पेशी भी कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें