शाहजहांपुर। 132 केवीए उपकेंद्र तिलहर पर 33 केवीए मेन बस का शटडाउन बृहस्पतिवार को सुबह नौ से पूर्वाह्न 11 बजे तक होगा।
विद्युत पारेषण केंद्र के अधिशासी अभियंता मोहित श्रीवास्तव ने बताया कि कार्य के चलते 33 केवीए तिलहर टाउन, कटरा टाउन, खुदागंज टाउन, जैतीपुर, मदनापुर, तिलहर ग्रामीण, खुदागंज ग्रामीण, कटरा ग्रामीण, बंथरा, मेडिकल कॉलेज, वृंदावन फीडरों की आपूर्ति बाधित रहेगी। संवाद