फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खंभा टूटने से सात घंटे तक बंद रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कवि तिराहे के पास बिजली का खंभा टूटने के कारण दो फीडर की बिजली आपूर्ति करीब सात घंटे तक बंद रही। बिजली जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

कवि तिराहे के पास पेड़ काटे जाने के दौरान बिजली के तारों पर गिर गया। इसके चलते बिजली का खंभा भी नीचे आ गया। इसके चलते गोविंदगंज उपकेंद्र के आवास विकास फीडर और लाला तेली बजरिया फीडर की आपूर्ति बंद हो गई। दोनों फीडरों के लोगाें ने उपकेंद्र पर कॉल की। वहां से फाल्ट आने की जानकारी दी गई। जेई कफील अहमद की नेतृत्व में कर्मियों ने काम को शुरू किया। करीब सात घंटे की मशक्कत के बाद आपूर्ति को बहाल किया जा सका। इस दौरान करीब 1500 घरों की बिजली आपूर्ति बाधित रही।
-
मरम्मत कार्य के चलते बंद रही आपूर्ति
सुबह करीब दस बजे निगोही रोड उपकेंद्र पर निसरजई फीडर ढाका तालाब के पास पेड़ों की छंटाई का कार्य किया गया। इस अवधि में 250 केवीए के ट्रांसफाॅर्मर की आपूर्ति करीब एक घंटे तक बंद रही।
विज्ञापन


ढका घनश्यामपुर में आज सात घंटे तक बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

देवकली। विद्युत उपकेंद्र ढका घनश्यामपुर के यार्ड की मशीनरी बदलने के लिए रविवार को सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। यह जानकारी विद्युत निगम के अवर अभियंता राम अवतार ने दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें