फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: राजनीतिक पार्टी का झंडा उतरवाया...एनाउंस सिस्टम भी हटाया गया

विज्ञापन
बरेली मोड़ पर चेकिंग करते यातायात विभाग के अ​धिकारी। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लखनऊ में अग्निकांड के बाद आग से बचाव के संसाधन तलाशने और नियम विरुद्ध चलने वाले वाहनों की चेकिंग की गई। बरेली मोड़ पर चेकिंग के दौरान डग्गामार बस समेत दो वाहनों को सीज किया गया। कार से राजनीतिक पार्टी का झंडा उतरवाने के साथ ही एनाउंस सिस्टम भी हटाया गया।
विज्ञापन

परिवहन आयुक्त के निर्देश के बाद संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन बरेली प्रणव झा के नेतृत्व में पुलिस के साथ चेकिंग अभियान चलाया गया। दो दिवसीय अभियान के पहले दिन बरेली मोड़ पर वाहनों को रोककर उनके कागज चेक किए गए। चेकिंग में बस और पिकअप के कागज ठीक नहीं मिलने पर सीज कर दिया गया।
अधिक गति व शराब पीकर वाहन चलाने, बिना परमिट, ओवरलोडिंग आदि पर 63 वाहनों के चालान किए गए। इस मौके पर एआरटीओ प्रवर्तन हरिओम, आरपी गौतम, एआरएम अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें