फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दरोगा पर चालक से अभद्रता का आरोप, नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
भावलखेड़ा। पलिया-शाहजहांपुर हरदोई लखनऊ (पीएसएचएल) मार्ग निर्माण करा रही कार्यदायी संस्था की गाड़िया हरदोई बाइपास चौराहे पर थाने में तैनात एक दरोगा ने रोक लीं।
विज्ञापन

आरोप है कि दरोगा ने चालक से अभद्रता कर दी। इसे लेकर कंपनी प्रबंध तंत्र की दरोगा से जमकर नोंकझोंक हुई। हरदोई बाइपास चौराहे पर थाना में तैनात दरोगा दिनेश कुमार ने स्टेट हाईवे पीएसएचएल का निर्माण करा रही कार्यदायी संस्था की गाड़ियों को रोक लिया और किनारे ले जाकर चालक से अभद्रता करने लगे।
आरोप है कि दरोगा अपने अधिकार क्षेत्र से बढ़कर कार्रवाई किए जाने की धमकी देने लगे। बीच चौराहे पर विवाद होने के चलते हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर आरसीएल कंपनी के जन संपर्क प्रबंधक चंद्रेश पांडेय मौके पर आ गए। उनकी दरोगा से जमकर नोकझोंक हुई। जब प्रबंधक ने मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से करने की बात कही तो दरोगा बैकफुट पर आ गए।
विज्ञापन

प्रबंधक पांडेय का आरोप है कि दरोगा दिनेश कुमार अपने अधिकार क्षेत्र से बढ़कर अकारण ही कार्रवाई को धमका रहे थे। हालांकि बाद में प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार गुपता ने समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। उपनिरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि आरसीएल कंपनी की पिकअप पर नंबर नहीं था। नंबर डलवाने को कहा गया था। अन्य कोई विवाद नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें