फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दरोगा ने तेजी से दौड़ाई कार...टक्कर लगने से कई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा (शाहजहांपुर)। एक दरोगा ने बृहस्पतिवार को सुबह थाना परिसर में रंग खेलने के बाद अपनी निजी कार से कई लोगों को चपेट में ले लिया, जिससे वे घायल हो गए। रोकने का प्रयास करने पर उसने पुलिस की धौंस दिखाई तो नाराज लोगाें ने दरोगा को कार से खींचकर हाथापाई कर दी, साथ ही चौराहे पर जाम लगा दिया। हालांकि, बाद में पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कर दिया और घायलों को सीएचसी पर भेजा।
विज्ञापन

थाने में होली खेलकर दरोगा अपनी निजी कार थाने से निकालकर मुख्य चौराहे की तरफ बढ़े, वह नशे में लग रहा था। ड्राइविंग सीट पर बैठकर बार-बार सिर झटक रहे दरोगा को इतना भी होश नहीं था कि वह किस मार्ग पर जा रहे हैं। कार लहराते देख कई लोगों ने सामने से हट कर अपनी जान बचाई।
डिवाइडर से टकराती हुई कार चौराहे पर पहुंची। इसी दौरान सामने से आ रही पीलीभीत जिले के घुंघचाई क्षेत्र के गांव लुकटिहाई निवासी विमलेश तिवारी कार की टक्कर लगने से घायल हो गईं। हादसे से चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच बिलसंडा मार्ग से खुटार की तरफ बाइक से दो बेटियों के साथ जा रहे उदरा टिकरी गांव के सुनील सिंह कार की टक्कर लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन

इस पर दरोगा आपा खोकर कार रोकने के बजाय बार-बार सुनील की बाइक में टक्कर मारने लगा। इस पर नाराज लोगों ने चौराहा जाम कर दिया। लोगों ने जैसे-तैसे कार की खिड़की खुलवाई तो दरोगा ने खुद को स्टाफ का आदमी बताकर धमकाया। इससे गुस्साई भीड़ ने दरोगा को कार से खींच कर हाथापाई शुरू कर दी। इस बीच थाने से दरोगा को बचाने के लिए सिपाही अर्धनग्न हालत में वहां पहुंचे।
मौके पर भीड़ ने दरोगा और सिपाही का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि, वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है, लेकिन वीडियो में दरोगा और सिपाही भीड़ के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगते दिखाई दे रहे हैं।
थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि दरोगा की कार से टक्कर लगने की सूचना पाकर वह मौके पर गए। सीओ पुवायां प्रवीण मलिक ने बताया कि घायलों में किसी ने तहरीर नहीं दी है। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि यह महज एक हादसा है। मामले में अभी कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें