फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नामजद 11 आरोपियों में एक को भी गिरफ्तार नहीं कर सकी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। गांव खिरिया पाठक में मारपीट, पथराव और फायरिंग के मामले में 11 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी बड़ागांव चौकी पुलिस अब तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। शनिवार को एसपी ग्रामीण दीक्षा भंवरे ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी लेकर पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

गांव खिरिया पाठक निवासी ममनून खां शुक्रवार को नमाज के बाद मस्जिद से बाहर निकले थे। तभी पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही कुछ लोगों ने उनको घेरकर मारपीट की थी। मां ताजीम बेगम और चाची फूलबी बचाने आईं थी। फायरिंग में ममनून खां और ताजीम बेगम गाेली लगने व फूलबी पथराव में गंभीर घायल हो गईं थीं।
सीएचसी लाए जाने के बाद तीनों घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। ममनून खां के पिता मोमीन खां की ओर से गांव के रबील हसन, अमन अली, अजमेरुल हसन, समीर हसन, रोजे अली, आसिफ, शहीद हसन, आमिर हसन, शमशुल हसन उर्फ छुट्टके, इसरत अली, शब्बीर पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण ने शनिवार को मौका मुआयना कर लोगों से घटना की जानकारी लेकर पुलिस को गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। घटना के बाद पुलिस दो लोगों को थाने लाई थी। जिनसे पूछताछ की गई। घटना के तीन दिन बीतने के बाद भी पुलिस अब तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
पीड़ितों का कहना है कि पुलिस आरोपियों को पकड़ने का प्रयास ही नहीं कर रही है। सीओ पुवायां प्रवीण मलिक ने बताया कि पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कहा है। जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें