निगोही। क्षेत्र के गांव खिरिया पश्चिमी में शनिवार शाम करीब पांच बजे पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में फायरिंग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि दो पक्षों में काफी देर तक फायरिंग होती रही। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस पहुंची थी, लेकिन फायरिंग जैसी घटना सामने नहीं आई है, फिर भी गहनता से मामले की जांच की जाएगी। संवाद