फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: फैंटम क्लब और जेएन टाइगर की टीमों ने शानदार प्रदर्शन कर जीते मुकाबले

विज्ञापन
कैंट मैदान में टूर्नामेंट के दौरान शाट खेलता ​बल्लेबाज। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रजा स्पोर्टिंग के तत्वावधान में शहीदों की याद में आयोजित शाहजहांपुर प्रीमियर लीग टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को दो मैच खेले गए। शानदार प्रदर्शन करते हुए फैंटम क्लब और जेएन टाइगर की टीमों ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

कैंटोनमेंट मैदान पर फैंटम क्लब व किंग ऑफ प्लास्टिक टीम के बीच मैच खेला गया। फैंटम क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 125 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसमें गौरव कश्यप ने दस चौकों और चार छक्कों की मदद से 69 रनों की पारी खेली। हालांकि, दूसरे छोर से उन्हें साथियों का सहयोग नहीं मिला और विकेट का पतन होता रहा।
अब्दुल्ला खान चार, अभिनव पांडेय 12, फिरोज बाबू 11, आयुष छह रन बनाकर आउट हो गए। किंग टीम के गेंदबाज राहिल ने तीन ओवर में 50 रन देकर तीन विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी किंग ऑफ प्लास्टिक की टीम 122 रन पर ऑलआउट हो गई। ओपनर बल्लेबाज जावेद सिर्फ एक रन बना सके। टीम के लिए अब्दुल रज्जाक ने 21, नितिन शुक्ला ने 31 रन जोड़े। फैंटम क्लब के गेंदबाज अफरोज बाबू और गौरव कश्यप ने तीन-तीन विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

दूसरे मैच में जेएन टाइगर ने निंजा वाॅरियर्स को सात विकेट से हरा दिया। निंजा वॉरियर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया। टीम ने निर्धारित 12 ओवर में चार विकेट खोकर 107 रन बनाए। ओपनर बल्लेबाज फहीम कोहली ने 36 और हाशिम अमला ने 23 रनों की पारी खेली। शेष कोई बल्लेबाज कमाल नहीं दिखा सके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेएन टाइगर ने तीन विकेट खोकर 112 रन बनाकर मैच जीत लिया।
बल्लेबाज मोहम्मद दिलशाद ने 30, फिरोज खान ने 22, फर्ज ने 31 रनों की पारी खेली। अंपायर सत्यम और रजा रहे। स्कोरिंग अजीम ने की। इससे पहले मैच का शुभारंभ वरिष्ठ खिलाड़ी नईम ने परिचय प्राप्त कर किया। इस मौके पर पंकज तिवारी, नूर, शानू, वीरपाल, सौरभ, निज़ाकत, नसीम आदि का सहयोग रहा। टूर्नामेंट के आयोजक फैज खादिम ने बताया कि बुधवार सुबह सात बजे पक्का क्लब व नाइट राइडर्स के बीच मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें