फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दुर्गा जागरण में कलाकारों की प्रस्तुतियों ने किया भाव-विभोर

Thu, 17 Apr 2025 12:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
जलालाबाद के ग्राम गुरुगवां में आयोजित दुर्गा जागरण में मौजूद श्रद्धालु। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
जलालाबाद। गुरुगवां गांव में मंगलवार की रात आयोजित दुर्गा जागरण में पूरी रात श्रद्धालु भक्तिरस में सराबोर रहे। बाला जी जागरण मंडली के कलाकारों ने भजनों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर सभी को भाव-विभोर कर दिया। इस बीच, देव स्वरूपाें की झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
विज्ञापन

जागरण में वृंदावन से आए अमन मिश्री ने श्री राधा-कृष्ण पर आधारित कई भजन सुनाए तो उनके साथ श्रद्धालु भी गुनगुनाने लगे। कानपुर से आईं रुचि किंकर ने भगवान शंकर के तांडव नृत्य की प्रस्तुति देकर ऐसा समा बांधा कि दर्शक रोमांचित हो उठे। सुप्रीत, संजू किंकर, अंकिता शर्मा, अंजलि, अजीत सांवरिया आदि कलाकारों ने देवी मां और खाटू श्याम के कई सुंदर भजन सुनाए। कलाकारों ने भगवान शंकर-पार्वती, श्री राधा-कृष्ण व मां भगवती की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कीं।
बुधवार को भोर में माता रानी की आरती कर हलवा-चना का प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम आयोजक डीसीबी के पूर्व चेयरमैन भूपेंद्र सिंह भन्नू, विधायक हरिप्रकाश वर्मा व अरविंद कुमार सिंह, पूर्व विधायक शरदवीर सिंह, ब्लाॅक प्रमुख लता सिंह, मिर्जापुर के ब्लाॅक प्रमुख प्रियांशु रघुवंशी, केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद के निजी सचिव शशिमोहन अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें