पुलिस लाइन में आयोजित परेड का निरीक्षण करते एसपी। स्रोत: पुलिस
- फोटो : Self
शाहजहांपुर। एसपी सौरभ दीक्षित ने रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी ली। परेड का निरीक्षण करते हुए पुलिस बल की अनुशासनात्मक व्यवस्था, वर्दी की साज-सज्जा, शारीरिक दक्षता को देखा।
एसपी ने कहा कि जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। पुलिसकर्मियों को कानून-व्यवस्था के साथ-साथ संवेदनशीलता, अनुशासन एवं पारदर्शिता का पालन करते हुए सेवा भाव से कार्य करना चाहिए।
एसपी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। साथ ही पुलिस बल के साथ दौड़ लगाकर शारीरिक फिटनेस का संदेश दिया। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नियमित व्यायाम करने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने एवं सदैव चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए प्रेरित किया गया। इसके बाद एसपी ने पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। संवाद