शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण कार्यालय का शुभारंभ करने पहुंचे वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना। संवा
शाहजहांपुर। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने ददरौल के खिलौली में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोसेसिंग प्लांट और न्यू ककरा सिटी में शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण (एसडीए) के कार्यालय का रविवार को लोकार्पण किया। खिलौली में एफआरएफ सेंटर का निर्माण होने से ककरा के लोगों को राहत मिलेगी। वहीं, एसडीए के कार्यालय का शुभारंभ होने से शहर का सुनियोजित तरीके से विकास हो सकेगा।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत ददरौल में 18.75 करोड़ रुपये की लागत एमआरएफ सेंटर का निर्माण कराया गया है। इसके निर्माण होने से ककरा में बना एमआरएफ सेंटर बंद कर दिया जाएगा। इससे क्षेत्र में रहने वाले वाले लोगों को इससे राहत मिलेगी।
वित्तमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि महानगर क्षेत्र से प्रतिदिन कॉम्पेक्टर के माध्यम से लाए जाने वाले सूखे और गीले कचरे के ठोस निस्तारण के लिए वैज्ञानिक विधि अपनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि कचरे का निस्तारण उसी दिन किया जाएगा और गीले कचरे से खाद तैयार की जाएगी। महापौर अर्चना वर्मा ने सभी को नगर निगम द्वारा स्थापित इस प्लांट की शुभकामनाएं दीं। नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्र ने प्लांट के विषय में बताया गया कि इसकी 130 टन प्रतिदिन है और यह 5.95 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैला है।
एसडीए के कार्यालय के शुरू होने से शहर का हो सकेगा विकास
वित्त मंत्री ने शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण कार्यालय का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि शाहजहांपुर के लिए यह एक और बड़ी उपलब्धि है। मंत्री ने हरीशंकरी का पौधा रोपा।
इस मौके पर सांसद अरुण सागर, ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह, डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, एसपी राजेश द्विवेदी, उपसभापति वेद प्रकाश मौर्य आदि मौजूद रहे।