फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पीडीए जन जागरण साइकिल यात्रा का किया गया स्वागत

विज्ञापन
शाहजहांपुर में सपा की पीडीए जन जागरण के तहत साइकिल यात्री को रवाना करते जिलाध्यक्ष तनवीर खां। स - फोटो : रायबरेली महोत्सव में दुकान से कपड़ा खरीदते लोग।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सपा की पीडीए जन जागरण साइकिल यात्री का रविवार को नगर में पहुंचने पर फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इसके बाद यात्रा को लखीमपुर खीरी के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

एक जनवरी को बरेली के जसवीर सिंह यादव साइकिल से पीडीए जनजागरण यात्रा पर निकले थे। शनिवार की रात उनका यहां आगमन हुआ। रात्रि विश्राम के बाद सुबह जसवीर का जिलाध्यक्ष तनवीर खां के नेतृत्व में फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। उन्होंने टाउनहॉल में काकोरी केस के शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर नमन किया।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि जसवीर साइकिल यात्रा का समापन लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद करेंगे। इस मौके पर जिला महासचिव रणंजय सिंह यादव, संजीव वर्मा, अवधेश कुमार, ओंकार सिंह, अतिउल्ला सिद्दीकी, संतोष कुमार पाल, मोहम्मद फैसल, अरशद खान, सैयद शकील मियां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें