कैंब्रिज कॉन्वेंट स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं। संवाद
पुवायां। सीबीएसई के उप-सचिव और सीओई राजेश सेठी ने कहा कि कॅरिअर के लिए सही मार्गदर्शन बहुत ही अहम है। नई शिक्षा नीति में इसे प्रमुख स्थान पर रखा गया है।
राजेश सेठी शनिवार को पुवायां के कैंब्रिज कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित कॅरिअर काउंसलिंग कम मोटीवेशनल सेमिनार में जिले भर के सीबीएसई स्कूलों से आए 12वीं के छात्र-छात्राओं को संबोधित कर रहे थे। सीबीएसई स्कूलों के सिटी को-आर्डिनेटर राजीव मोहन पांडे ने कैंब्रिज स्कूल को क्षेत्रीय ट्रेनिंग सेंटर बनाने की मांग रखी। कार्यक्रम में देश की 20 से अधिक यूनिवर्सिटी के कर्मचारियों ने अपने स्टॉल लगाए और मंच पर प्रस्तुति देकर कॉलेज की योजनाओं की जानकारी दी। जर्मनी और कनाडा की भी यूनिवर्सिटी का स्टॉल लगाया गया। इससे पूर्व कैंब्रिज कॉन्वेंट के डॉयरेक्टर विपिन अग्रवाल, सह-डॉयरेक्टर डॉ. रचित अग्रवाल ने राजेश सेठी, राजीव मोहन पांडे, कमलजीत सिंह, पूनम चौधरी को सम्मानित किया। बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अद्रिका मिश्रा की ओर से है कथा संग्राम की नाटिका प्रस्तुत की गई।
इस मौके पर विपिन अग्रवाल और कैंब्रिज कान्वेंट की प्रधानाचार्य अनुश्रिता सिंह ने अतिथियों को स्मृति चिह्न प्रदान किए। अशोक अग्रवाल, आरडी अग्रवाल, अवतार सिंह राना, रोहित, आकाश गर्ग ने भी बच्चों को कॅरिअर से संबंधित टिप्स दिए। रचित अग्रवाल ने कहा कि तनावभरी जीवन शैली में खुद को प्रेरित और उत्साहित बनाए रखने की जरूरत है। उन्होंने सभी का आभार जताया। सेमिनार में 1200 बच्चों ने भाग लिया। रविवार को भी 1200 बच्चे सेमिनार में भाग लेंगे। रविवार को राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार और एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता मुख्य अतिथि होंगे।
कैंब्रिज कॉन्वेंट स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं। संवाद
कैंब्रिज कॉन्वेंट स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं। संवाद