फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्र को जानने व समझने का मार्ग संघ से होकर है गुजरता : डॉ.महेंद्र

विज्ञापन
एसएस कॉलेज में गोष्ठी में बोलते एमएलसी डॉ.महेंद्र कुमार । स्रोत: कॉलेज
विज्ञापन
शाहजहांपुर। विधान परिषद के सदस्य डॉ.महेंद्र कुमार ने कहा कि राष्ट्र को जानने व समझने का मार्ग संघ से होकर गुजरता है। संघ ने भारत को अनेक महान व्यक्तित्व दिए हैं। प्रोफेसर राजेंद्र सिंह की शालीनता, सज्जनता व विद्वता अकल्पनीय, अवर्णनीय व अकथनीय थी। उनके जीवन का हर एक क्षण भारत माता को समर्पित था।
विज्ञापन

वह मुमुक्षु आश्रम परिसर में प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) की जयंती पर आयोजित गोष्ठी में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के प्रति सजगता, सामाजिक समरसता व नागरिक कर्तव्यों के निर्वहन की महती जरूरत है। उन्होंने नागरिकों से पंचप्रण का पालन करने का आह्वान किया। संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद ने कहा कि रज्जू भैया ने अपने भौतिक संसाधनों को राष्ट्र के लिए समर्पित कर दिया।
उन्होंने कहा कि भारत में अनेक भाषाएं व बोलियां हैं। इसके बावजूद भारतीयता की भावना संपूर्ण भारत को एक सूत्र में बांधती है। विश्व तभी बचेगा जब सनातन धर्म बचेगा। ददरौल के विधायक अरविंद सिंह, कटरा के विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस, संघ के विभाग प्रचारक रवि प्रकाश ने विचार रखे।
विज्ञापन

डॉ. आलोक कुमार सिंह के संयोजन में हुए कार्यक्रम में सचिव डॉ. अवनीश मिश्र ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर प्राचार्य प्रो.आरके आजाद, डॉ.जयशंकर ओझा, डॉ. प्रभात शुक्ला, कविता भटनागर, जिला शारीरिक प्रमुख मोहन, डॉ. शिशिर शुक्ला आदि मौजूद रहे।

एसएस कॉलेज में गोष्ठी में बोलते एमएलसी डॉ.महेंद्र कुमार । स्रोत: कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें