रोजा। पूर्वोत्तर रेलवे के पूर्व चिकित्सा निदेशक डॉ. मुनीश चंद्रा ने कस्बे की एक नंबर गली का लोकार्पण समाजसेवी बच्चन सिंह मार्ग के नाम से कर जनता को समर्पित किया है। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष अजय गुप्ता, स्व. बच्चन सिंह की पत्नी सीनियर सिटीजन उमा सिंह ने उनकी यादों को साझा किया। मंडलायुक्त बरेली से अनुमति मिलने के बाद रोजा नगर पंचायत क्षेत्र की पांच सड़कों का लोकार्पण यहां से पांच समाजसेवकों के नाम से किया जाना प्रस्तावित था। लोकार्पण के दौरान मानवेंद्र सिंह, राजन सिंह, अवधेष मिश्रा, रामचन्द्र मिश्र अनिल सिंह, पिंटू सिंह, अनिल चौहान, अरुण सिंह, अजय कुमार उर्फ गोलू अमित मेहरोत्रा, कल्लन, डॉ. नवीन, राम शंकर षुक्ला, पूरन चंद्र गुप्ता आदि लोग मौजूद थे।