फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीतू की पराजय पर निंदा प्रस्ताव पास

Sun, 17 Jan 2016 11:18 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
संत गाडगे धोबी महासभा की बैठक में जिला पंचायत प्रत्याशी नीतू सिंह की पराजय की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने अपने आवास पर हुई बैठक में कहा कि कुछ लोगों ने नीतू सिंह के साथ विश्वासघात किया है, जिस कारण जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा। नीतू सिंह की पराजय से सिर्फ उनका ही नहीं, बल्कि सपा मुखिया नेता जी और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का भी अपमान हुआ है, जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। नीतू सिंह की हार से संपूर्ण धोबी समाज को धक्का लगा है। इस अवसर पर पार्टी से गद्दारी करने वालों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव भी पास किया गया।
विज्ञापन

बैठक में बीआर भारती, रूपराम कबाड़ी, सेवाराम, शंकर लाल, वेदराम, भगवान दास, रामरतन लाल, रमेश, रामानंद, बृजेश कुमार, संजय कुमार, बिजेंद्र सिंह, हेमराज, सुंदर लाल, हीरालाल, राज कुमार, अनिल कुमार, रामफूल, महेश, अरविंद, विशुन पाल, सियाराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें