फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सरल आया पेपर, 15 मिनट पहले ही हल कर दिए प्रश्न

Wed, 12 Mar 2025 12:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
कटिया टोला ​स्थित आर्य महिला इंटर कॉलेज से यूपी बोर्ड की परीक्षा देकर बाहर निकलतीं हाईस्कूल की
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सीबीएसई की बारहवीं की अंग्रेजी की परीक्षा को लेकर मंगलवार को छात्र-छात्राएं चिंतित थे। प्रश्नपत्र देखने के बाद उनकी सारी चिंता खत्म हो गई। प्रश्नपत्र आसान आने के चलते होनहार विद्यार्थियों ने समय से पहले हल कर दिया। परीक्षा से 37 छात्र गैरहाजिर रहे हैं।
विज्ञापन

अंग्रेजी विषय की परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों ने काफी ज्यादा मेहनत भी की थी। मंगलवार को सुबह नौ केंद्रों पर साढ़े दस बजे परीक्षा शुरू हुई। सीसीटीवी कैमरे के जरिये उनके ऊपर नजर रखी गई। आंतरिक व बाहरी सचल दल ने छापा भी मारा, लेकिन कोई भी छात्र अनुचित सामग्री के साथ नहीं मिला। शिक्षकों की मानें तो दसवीं की तरह बारहवीं का अंग्रेजी का प्रश्नपत्र काफी सरल था। इसे विद्यार्थियों ने आसानी से हल कर लिया। अधिकतर छात्रों ने 15 मिनट पहले ही प्रश्न पत्र को हल कर लिया।


अंग्रेजी के प्रश्नपत्र को लेकर काफी ज्यादा डर था, लेकिन प्रश्नपत्र काफी सरल आया था। इसे समय से पहले हल कर दिया। पाठ्यक्रम से ही सारे सवाल पूछे गए थे।
अक्षत वर्मा
-

प्रश्नपत्र के लिए काफी तैयारी की थी। उसी हिसाब से काफी बेहतर पेपर हुआ है। साहित्य, व्याकरण आदि सरल आया है। प्रश्नपत्र अच्छा होना काफी सुखद है।
नैतिक अग्रवाल

यूपी बोर्ड : बहुविकल्पीय प्रश्नों से छात्रों को मिली राहत, एक में उलझ गए


शाहजहांपुर। यूपी बोर्ड की परीक्षा में मंगलवार को सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्नाें ने परीक्षार्थियों को काफी राहत दी। इसमें एक प्रश्न को छोड़कर सारे प्रश्न काफी बेहतर थे। हालांकि, दीर्घ प्रश्नों में छात्र उलझे रहे।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह पहली पाली में दसवीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा थी। दूसरी पाली में संस्कृति की परीक्षा आयोजित की गई। पहली पाली में सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में सचल दलों ने सेंटरों का भ्रमण किया। सेंटर से बाहर आए परीक्षार्थियाें ने बताया कि बहुविकल्पीय प्रश्न काफी ज्यादा सरल थे। बांग्लादेश में ग्रामीण बैंक की स्थापना कब की गई, यही एक प्रश्न काफी ज्यादा देर फंसा रहा। दीर्घ प्रश्नों में एक काफी कठिन रहा। मंगलसेन इंटर कॉलेज के शिक्षक रमन उपाध्याय ने बताया कि 19 बहुविकल्पीय प्रश्न आए थे। एक प्रश्न को छोड़कर बाकी सारे पाठ्यक्रम से थे। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष का मुख्यालय जैसे सरल सवाल पूछे गए थे। संवाद

कटिया टोला स्थित आर्य महिला इंटर कॉलेज से यूपी बोर्ड की परीक्षा देकर बाहर निकलतीं हाईस्कूल की

कटिया टोला स्थित आर्य महिला इंटर कॉलेज से यूपी बोर्ड की परीक्षा देकर बाहर निकलतीं हाईस्कूल की

कटिया टोला स्थित आर्य महिला इंटर कॉलेज से यूपी बोर्ड की परीक्षा देकर बाहर निकलतीं हाईस्कूल की

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें