फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पालकी का किया स्वागत, भजनों पर थिरके श्रद्धालु

विज्ञापन
वृंदावन गार्डेन में लड्डू गोपाल व राधा रानी की पालकी का स्वागत करते श्रृद्धालु। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। श्रीकृष्णा मंदिर से निकली प्रभात फेरी का स्वागत वृंदावन गार्डन में डॉ.सत्यप्रकाश मिश्रा ने परिवार समेत किया। परिवार के लोग लड्डू गोपाल व राधा रानी के सिंहासन को गाजे बाजे के साथ अपने आवास पर लेकर गए और पुष्प वर्षा से स्वागत किया।
विज्ञापन

कार्यवाहक प्रधान हरीश बजाज ने गणेश जी का आवाहन किया। इसके बाद अनिल कक्कड़, देवेंद्र खुराना, अंकित सचदेवा, नवीन सचदेवा ने भी भजन सुनाए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मटकी से टॉफी निकालकर लोगों को बांटीं और फूलों की होली खेली। अंत में आरती की गई। भंडारे का आयोजन भी किया गया। मंदिर कमेटी की ओर से आशीर्वाद स्वरूप दी जाने वाली भेंट विनय अग्रवाल, दीप कुमार गुप्ता तथा प्रधान सुशील नारंग ने डॉ.सत्यप्रकाश मिश्रा के परिवार को दी।
मीडिया प्रभारी दीप गुप्ता ने बताया कि रविवार की प्रभातफेरी का स्वागत रमेश क्रॉकरी वालों के परिवार द्वारा दुर्गा होटल के निकट सिविल लाइंस स्थित आवास पर होगा। इस दौरान शिव प्रकाश मिश्रा, डॉ. गौरव मिश्रा, डॉ.सौरभ मिश्रा, रश्मि मिश्रा, श्वेता मिश्रा, शिल्पी मिश्रा, विजय शंकर, पदमा गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें