फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बदलते मौसम में मरीजों की संख्या हुई 1600 के पार

विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मेडिसिन विभाग के बाहर लाइन में लगे मरीज थक कर फर्श पर बैठ गए।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मौसम में हुए परिवर्तन के चलते राजकीय मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। इनमें 60 फीसदी मरीज खांसी, जुखाम, बुखार के पहुंच रहे हैं। शनिवार को 1329 मरीज ओपीडी में पहुंचे जबकि सोमवार व मंगलवार को मरीजों की संख्या 1600 के पार हो गई। चिकित्सकों को आधा घंटा ओपीडी में अतिरिक्त समय देना पड़ा।
विज्ञापन

बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर गहरा असर डालना शुरू कर दिया है। सुबह की ठंडक और दोपहर की तेज धूप के बीच शरीर का संतुलन बिगड़ रहा है। राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में सोमवार को 1679 और मंगलवार को 1607 लोग पहुंचे। सुबह आठ बजे ओपीडी खुलते ही पर्चा काउंटर पर लंबी लाइन लग गई।
सर्वाधिक भीड़ मेडिसिन विभाग के बाहर लगी। लाइन में लगे हुए मरीज थकहारकर फर्श पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते हुए नजर आए। दोपहर दो बजे ओपीडी बंद होने के बाद मरीजों की भीड़ ट्राॅमा सेंटर में उमड़ पड़ी। चिकित्सकों ने गंभीर मरीजों को भर्ती किया। कुछ को दवाई लिख दी।
विज्ञापन


चार घंटे में मिली बुखार की दवाई
शहर के मोहल्ला हद्दफ निवासी सुशील और मोहल्ला जलालनगर निवासी मुजीब ने बताया कि उन्हें तीन दिन से बुखार आ रहा था। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे अस्पताल आए थे। पहले पर्चा बनवाया, फिर डॉक्टर को दिखाया और फिर औषधि काउंटर पर लाइन में लगे। करीब चार घंटे में दवा मिल पाई। रोजा की सुशीला देवी ने बताया कि उनकी सांस फूल रही है। दवा मिल गई, लेकिन भीड़ के चलते समय अधिक लगा।

मौसम में बदलाव के चलते इस समय सर्दी, खांसी-जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। मरीजों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होने दी जा रही है। जरूरत पड़ने पर आवश्यक जांच भी कराई जा रही है। अपील है कि बदलते मौसम में सावधानी बरतें और अपनी सेहत का ध्यान रखें।
विज्ञापन

- डॉ. राजेश कुमार, प्राचार्य राजकीय मेडिकल काॅलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें