शाहजहांपुर। गर्मी की वजह से लोगों ने सफर से परहेज करना शुरू कर दिया है। इसके चलते ट्रेनों और बसों में यात्रियों की संख्या घट गई है। जिस वजह से काफी नुकसान हो रहा है।
अप और डाउन लाइन की ट्रेनों में पूर्व में करीब दस हजार यात्री सफर करते थे। भीषण गर्मी के चलते यात्रियों की संख्या में गिरावट आई है। रेल अफसरों के अनुसार, ट्रेनों में 2500 यात्री घट गए हैं। लोग गर्मी में घराें से निकलने व यात्रा करने से परहेज कर रहे हैं।
दूसरी ओर रोडवेज के राजस्व में भी कमी आई है। रोडवेज की बसों में यात्री घटे हैं। केंद्र अध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि निगम को करीब एक लाख रुपये का प्रतिदिन नुकसान हो रहा है। गर्मी कम होने पर यात्रियों की संख्या बढ़ने का अनुमान है। संवाद