फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तिलहर बार संघ के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। तहसील बार एसोसिएशन के सत्र 2026-27 के चुनाव के लिए शनिवार को सभी पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। विभिन्न पदों के लिए अधिवक्ताओं ने नामांकन दाखिल किए। घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, अब सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच और वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी और 24 जनवरी को मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता राजेश्वर सिंह, जितेंद्र प्रताप सिंह और शिवपाल सिंह चुनाव मैदान में हैं। महासचिव पद के लिए राहुल देव सागर, महेंद्र कनौजिया, धर्मेंद्र पाल सिंह, श्याम पाल सिंह राठौर और ज्ञानेंद्र प्रकाश शर्मा ने अपना-अपना नामांकन दाखिल किया है। कोषाध्यक्ष पद के लिए शिवकुमार सिंह, महेश कुमार भारती, देवेंद्र पाल यादव, विनीश कुमार और प्रशांत बाबू ने नामांकन कराया है।
उपाध्यक्ष पद के लिए अखिल कुमार मौर्य, सत्यपाल, विनीश कुमार और इमरान अख्तर व संयुक्त सचिव पद के लिए अर्चित कुमार द्विवेदी, राघवेंद्र सिंह, राजीव कुमार गंगवार और जीवेंद्र सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए उदय प्रताप सिंह और अरुण कुमार सिंह ने नामांकन कराया है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही तहसील परिसर में बार की चुनावी सरगर्मियां तेज हो गईं। अब सभी वकीलों की निगाहें 19 जनवरी को होने वाली नामांकन पत्रों की वापसी और 24 जनवरी को प्रस्तावित मतदान पर टिक गई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें