फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आज से शुरू होगा सत्र... माथे पर तिलक लगाकर किया जाएगा बच्चों का स्वागत

विज्ञापन
विकासभवन में स्कूल चलो रैली का बैनर लगाता कर्मचारी। स्रोत: ​शिक्षा विभाग - फोटो : 1
विज्ञापन
शाहजहांपुर। विद्यालयों में सत्र का आगाज बुधवार से होगा। पहले दिन स्कूल आने वाले छात्र-छात्राओं के माथे पर तिलक लगाकर स्वागत करने के साथ ही मुंह मीठा कराया जाएगा। इस बीच अभिभावकों का आदर और सत्कार होगा। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने 2500 रुपये प्रति स्कूल के हिसाब से बजट जारी कर दिया है।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में सत्र प्रारंभ होने को लेकर पूरे दिन तैयारियां चलती रहीं। स्कूलों में रंगाई-पुताई के साथ ही सफाई कार्य कराया गया। स्कूलों में सजावट करने के साथ ही रंग-बिरंगी गुब्बारे भी लगाए जाएंगे। इसी तरह माध्यमिक स्कूलों में भी पूरे दिन तैयारियां चलती रहीं। स्कूलों को सजाया गया है।
बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक स्कूल को 2500 रुपये का बजट भेजा गया। स्कूलों को सजाने के साथ ही आने छात्र-छात्राओं के माथे पर रोली अक्षत का टीका लगाकर स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन


आज निकाली जाएगी स्कूल चलो रैली
सत्र प्रारंभ होने के साथ ही बच्चों को स्कूल से जोड़ने व शिक्षा विभाग की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के लिए स्कूल चलो रैली निकाली जाएगी। बुधवार को कलक्ट्रेट से रैली निकाली जाएगी। शाम तक कलक्ट्रेट और विकास भवन में शिक्षा विभाग के प्रचार-प्रसार के बैनर आदि लगाए जाते रहे। बीएसए ने बताया कि सत्र 15 अप्रैल तक चलेगा। जबकि अभियान का दूसरा चरण जुलाई में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें