जीएफ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अकील अहमद ने कहा कि शिक्षा एक ऐसी संपत्ति है जो व्यय करने पर कभी खत्म नहीं होती। यह सोने की भांति होती है इसे जितना तपाया जाए उतना निखरती है।
डॉ. अहमद रविवार को रेती मार्ग स्थित ग्रीन वैली कांवेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह को संबोधित कर रहे थे। बाद में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य और गीत पेशकर लोगों का मन मोह लिया। समारोह का शुभारंभ जीएफ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अकील अहमद ने मां सरस्वती चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। स्कूल की ग्रीन, रेड, येलो और ब्लू टीमों ने मुख्य अतिथि डा. अकील अहमद, विशिष्ट अतिथि एजाज हसन खां सहित मंचासीन अतिथियों को मार्च पास्ट से सलामी पेश कर व स्कूली बच्चों ने आए हुए अतिथियों को गुलदस्तां भेंटकर सम्मानित किया।
ग्रीन हाउस के बच्चों ने देश के सैनिको पर आधरित एक नाट्य प्रस्तुत किया। इसमें अमित तिवारी व शान का प्रभावी निर्देशन रहा है। गीत प्रस्तुत करने वालों में वैश्नवी, भूमिका, अदिती, अलीशा,परवीन, कनक अनन्या आदि का सराहनीय प्रदर्शन रहा। स्कूल की प्रधानाचार्य आरवी सिंह ने भविष्य की योजनाओं और स्कूल की प्रगति का रिपोर्ट कार्ड पेश किया।
अंत में मुख्य अतिथि ने बच्चों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया। इस मौके पर स्कूल के प्रबंधक आसिफ अली खां ने लोगों का आभार जताया। संचालन सबीना खान और मुकीम अहमद ने किया। कार्यक्रम में अमिता सिंह, नबीला, शालिनी, कृति, नीति, ज्योति आदि का सराहनीय योगदान रहा है।