फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कथावाचक ने सुनाया भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का मनोहारी प्रसंग

विज्ञापन
विज्ञापन
जैतीपुर। नवादा मोड़ के मंदिर में हो रही श्रीमद् भागवत कथा में तीसरे दिन बुधवार को कथावाचक हेमराज शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग सुनाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्हाेंने कहा कि जब कंस का अत्याचार बहुत बढ़ गया तो भगवान विष्णु कारागार में बंद देवकी के आठवें गर्भ के रूप में प्रकट हुए। उन्हें महामाया के प्रभाव से वासुदेव ने रातों रात नंदगांव पहुंचा दिया। भगवान श्रीकृष्ण ने जन्म लेने के बाद पालने से ही अलौकिक लीलाएं दिखाने लगे। कथा में अभय गिरी महाराज ,अमित गुप्ता, रवि यादव, अमरेंद्र यादव, सूरज पाल सिंह, अवनीश यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें