फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बस अड्डे पर लिखा जाए शहीदों का नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
धीमी गति से चल रहा है सुंदरीकरण का काम, सड़क से हो रहा बसों का संचालन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



‎शाहजहांपुर। रोडवेज बस अड्डे के सुंदरीकरण का काम धीमी गति से होने की वजह से सड़क किनारे बसों का संचालन कराए जाने से जाम लग रहा है। इसे देखते हुए बुधवार को डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बस अड्डे का निरीक्षण किया और दिशा-निर्देश दिए।

दोपहर करीब 12 बजे डीएम ने पुराने बस अड्डे के सुंदरीकरण के कार्य की प्रगति का जायजा लिया। स्पष्ट किया कि बस अड्डे के सुंदरीकरण में जनपद के अमर शहीदों के नाम अंकित किए जाए। उनके चित्र भी प्रमुख स्थानों पर बनाए जाएं, जिससे आने-जाने वाले यात्री और नागरिक शहीदों की शौर्यगाथा से परिचित हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सोलर सिस्टम और एसी के बारे में जानकारी ली, साथ ही फिनिशिंग एवं फर्श निर्माण कार्य को समय से पूरा करने के लिए कहा। बोले- कार्य किसी भी स्थिति में 25 अगस्त तक पूरा करें। डीएम ने बस अड्डे के सामने खाली जमीन पर इंटरलॉकिंग कराने के निर्देश दिए। कहा कि रोडवेज का पुराना बस अड्डा, वर्कशॉप और सेटेलाइट बस अड्डे पर चल रहे कार्य 15 सितंबर से पहले पूरे कर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें