फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जलालाबाद स्टेट हाईवे की नगर पंचायत ने कराई मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। जलालाबाद स्टेट हाईवे पर रोडवेज स्टेशन से लेकर शीतगृह तक बारिश में हुए जलभराव से गड्ढों से छलनी हो चुकी सड़क की सोमवार को नगर पंचायत प्रशासन ने मरम्मत करा दी।
विज्ञापन

जलालाबाद हाईवे का चौड़ीकरण किए जाने के दौरान हाईवे के इस हिस्से में जल निकासी के लिए नाले का निर्माण नहीं कराया गया। इस वजह से सड़क पर हर समय जलभराव की समस्या बनी रहने से गहरे गड्ढे हो गए थे। इस बारे में विभिन्न शिक्षण संस्थाओं से जुड़े महेश चंद्र मल्होत्रा, हरिशंकर सिंह, सुरेंद्र सिंह यादव, प्रदीप सिंह, डीडी गंगवार आदि ने मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत कर समस्या का समाधान कराने की मांग की थी।
नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी शिवलाल राम ने बताया कि जलालाबाद हाईवे के गड्ढों को जेसीबी से समतल कराकर क्षतिग्रस्त हिस्से की बजरी-कोलतार से मरम्मत करा दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें