फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नगर कीर्तन का स्वागत, श्रद्धालुओं ने गुरु के दीवान के समक्ष टेका मत्था

विज्ञापन
खुटार में नगर कीर्तन में शामिल संगत । संवाद
विज्ञापन
खुटार। गुरु तेगबहादुर शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में पंजाब के आनंदपुर साहिब के तख्त श्री केशगढ़ से असम के दोबड़ी गुरुद्वारा तक जाने वाली नगर कीर्तन यात्रा का खुटार के तिकुनिया गुरुद्वारे में स्वागत किया गया।
विज्ञापन

पंज प्यारे के साथ पालकी साहिब नगर कीर्तन यात्रा शनिवार को तिकुनियां स्थित गुरुद्वारा पहुंची। बड़ी संख्या में संगत भजन कीर्तन करते हुए गुरुद्वारा पहुंची और गुरुद्वारे के ग्रंथी बाबा अमरीक सिंह के नेतृत्व में कीर्तन यात्रा का स्वागत किया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष जगवंत सिंह ने गुरुद्वारा गेट पर सिख पंथ के झंडे को फहराया। संगत के गुरु के दीवान के समक्ष मत्था टेककर पुण्य लाभ अर्जित किया।
इस मौके पर गुरु का लंगर भी चलता रहा। बाद में कीर्तन यात्रा गोला के लिए रवाना हो गई। कीर्तन यात्रा के स्वागत के दौरान जत्थेदार बाबा सुखविंदर सिंह, बाबा मंगा सिंह, बाबा कर्मा सिंह, बलदेव सिंह, गुरुसेवक सिंह, जगवंत सिंह, हरजीत सिंह, कुलदीप सिंह, हरमीत सिंह, बलविंदर सिंह, मुख्तयार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें