कांट। दस दिन पहले बरेंडा गांव के एक बाग में मिले अज्ञात युवक के अधजले शव की गुत्थी अब तक सुलझ नहीं सकी है। मृतक की पहचान नहीं हो पाने से पुलिस आरोपियों का सुराग नहीं लगा पा रही है।
अज्ञात युवक का अधजला शव गत आठ अक्तूबर को मिला था। एसपी राजेश द्विवेदी ने भी उसी दिन घटनास्थल का मुआयना कर तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक को तीन दिन के भीतर घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए, लेकिन एक सप्ताह से ज्यादा वक्त बीत जाने पर भी कातिल का सुराग लगना तो दूर रहा, शव की शिनाख्त भी नहीं हो सकी है। इस बीच, प्रभारी निरीक्षक का तबादला भी हो गया है। उनके स्थान पर आए नवागत प्रभारी निरीक्षक राकेश मौर्य के अनुसार पुलिस का सर्विलांस सेल कॉल डिटेल और और सीसीटीवी फुटेज की मदद से मृतक की पहचान ओर आरोपियों की तलाश करने का प्रयास कर रहा है। संवाद