फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गला काटकर की गई थी हत्या...तहरीर देने आगे नहीं आए परिजन

Sat, 09 Nov 2024 02:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कलान के गांव सनाय निवासी स्व. जगन्नाथ कश्यप की पत्नी लौंगश्री (56) की हत्या गला काटकर की गई थी। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम में हुई है। फिर भी परिवार के लोग हत्या की बात स्वीकारने के बजाय जानवरों द्वारा गले पर काटे का निशान बता रहे हैं। 24 घंटे के बाद भी परिजन तहरीर देने सामने नहीं आए हैं।
विज्ञापन

दो नवंबर से लापता लौंगश्री का धड़ बृहस्पतिवार की सुबह हाईवे किनारे गुंदौरा मोड़ के पास सहबेगपुर गांव निवासी सालिगराम के खेत में पड़ा मिला था। पुलिस ने 50 मीटर की दूरी पर सिर भी बरामद कर लिया था। सिर से बाल और खाल गायब थी। मृतक की बेटी अनीसा ने शव की पहचान की थी। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें चाकू से गला रेतकर हत्या होने की बात सामने आई है। मृतका के सिर पर जानवरों के हमले जैसे निशान भी नहीं मिले हैं। शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

हत्या व रंजिश से इन्कार कर रहे परिजन
-पोस्टमार्टम हाउस पर आए बेटे छविराम ने रंजिश व हत्या की बात से इन्कार किया है। उसने बताया कि मां मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं, साथ ही दो बार फालिस के चलते बीमार भी पड़ चुकीं हैं। वह पूर्व में दो बार बिना बताए घर से चली गई थी। बेटे का मानना है कि मृतका के गले पर किसी जानवर के काटने का निशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
राजेश एस., एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें