फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पति को छोड़ युवक के साथ चली गई तीन बच्चों की मां

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। पिछले दिनों युवक के साथ गई तीन बच्चों की मां को तलाश कर पुलिस बृहस्पतिवार को थाने लाई, लेकिन वहां पति के समझाने पर भी वह प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। पुलिस ने उसे बालिग मानते हुए स्वतंत्र किया तो वह बच्चों को साथ लेकर प्रेमी युवक के साथ चली गई।
विज्ञापन


एक गांव की रहने वाली विवाहिता पिछले दिनाें दवा लाने के बहाने बच्चों को लेकर अपने मायके गई और वहां से 11 मई को प्रेमी युवक के साथ चली गई। उसकी मां और पति की सूचना पर पुलिस ने महिला की गुमशुदगी दर्ज की थी। पुलिस प्रेमी युवक के परिजनों की मदद से महिला को तलाश कर उसे बरेली के आंवला क्षेत्र से ले आई। थाने में महिला को उसके पति और अन्य परिजन ने काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन वह प्रेमी के साथ जाने पर अड़ी रही। आप्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि महिला को अपनी मर्जी से किसी के भी साथ जाने को स्वतंत्र कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें