फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राएं अपने को ज्यादा  काबिल समझें: दीक्षित

Mon, 26 Sep 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
विज्ञापन
स्वदेशी सप्ताह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
- आर्य महिला पीजी कॉलेज में स्वदेशी सप्ताह शुरू
विज्ञापन

स्वदेशी जागरण मंच की ओर से आर्य महिला पीजी कालेज के सभागार में सोमवार को स्वदेशी सप्ताह का आयोजन किया गया। इसमें स्वदेशी वस्तुओं के इस्तेमाल पर जोर दिया गया।
इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी काशीनाथ दीक्षित ने कहा कि छात्राएं भविष्य की सबसे महत्वपूर्ण इकाई हैं। छात्राएं समझें कि हम अपने आप में सबसे ज्यादा काबिल हैं। विदेशों में जाकर आईआईटी के छात्र/छात्राएं ही विदेशी देशों के राकेट आदि का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण कर सकते हैं। हम अपने हुनर का कहां इस्तेमाल करते हैं जरूरत है संकल्प लेने की। समाजसेवी नवनीत पाठक ने कहा कि स्वदेशी अपनाओ विदेशी वस्तुएं भगाओ का आह्वान देश की आजादी की भावना को भारतीयों में बढ़ाने की की थी। इसलिए स्वदेशी सप्ताह के अंतर्गत स्वदेशी की भावना बढ़ाने की है। आरएसएस के जिला प्रचारक राजेश ने कहा कि विदेशी वस्तुओं की होली जलाने का मकसद था भारतीयों में देशभक्ति की भावना बढ़ाना था। महाविद्यालय की प्राचार्य डा. कनकरानी ने कहा कि मानव नहीं पत्थर है वो जिसमें स्वदेश का प्यार नहीं। हमारे अंदर स्वदेश का भाव जगाना है, राष्ट्रीयता को जगाना है। वस्तुओं की नहीं भावों की बात भी होनी चाहिए। भाव होंगे तो भविष्य भी अच्छा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अरुण गुप्ता, राजभूषण जौहरी, पंकज टंडन, डा. आलोक दीक्षित, डा. आशीष गोयल, डा. मृदुल शुक्ला, डा. निदा शाहिद, डा. सारिका अग्रवाल, श्वेता मल्होत्रा, गायत्री दीक्षित, मंजू अगिभनहोत्री, ललित श्रीवास्तव, चंद्रकांता सिंह, अमित गुप्ता आदि मौजूद रहे। संचालन डा. रूचि द्विवेदी ने किया। आभार विभाग संयोजक अमितेश अमित ने जताया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें