फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: चांद का दीदार हुआ...आज मनाई जाएगी ईद-उल-फितर

Mon, 31 Mar 2025 12:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
लाल इमली चौराहा स्थित मस्जिद में चांद का दीदार करते मुस्लिम समाज के लोग। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चांद का दीदार होने के बाद सोमवार को ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाएगा। चांद दिखते ही मुस्लिम समाज के लोगों ने एक-दूसरे को ईद की बधाई दी। इस दौरान मुल्क की तरक्की के लिए दुआ की गई।
विज्ञापन

रविवार की शाम मगरिब की नमाज के बाद लोग चांद का दीदार करने के लिए छतों पर चढ़ गए। बादल की वजह से चांद देर से नजर आया। चांद दिखने पर लोगों ने दुआ की। इसके बाद अपने सगे-संबंधियाें को ईद की मुबारकबाद दी। इसी के साथ खरीदारी को लेकर बाजार में चहल-पहल बढ़ गई। लोगों ने शाम में तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
-

जोन व्यवस्था लागू की, ड्रोन से होगी निगरानी
ईद की नमाज को लेकर पुलिस ने जोन और सेक्टर व्यवस्था को लागू कर दिया है। इसी के साथ सदर और आरसी मिशन क्षेत्र में पीएसी भी तैनात की गई है। यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस को लगाया है। सीओ सिटी ने बताया कि पांच इंस्पेक्टर, 30 हेड और 40 महिला पुलिस कर्मी की ड्यूटी लगाई है। प्रत्येक सीओ के साथ क्यूआरटी भी तैनात रहेगी। ड्रोन से निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

-
यह है ईद की नमाज का समय
8:00 बजे बड़ा खुत्बा ईदगाह में नमाज होगी।
8:30 बजे छोटा खुत्बा ईदगाह में नमाज होगी।
8:15 बजे ईदगाह गदियाना और जामा मस्जिद में नमाज होगी।

निगोही में ईद की नमाज का समय तय
निगोही कस्बा और आसपास की ईदगाहों समेत मस्जिदाें में सोमवार की सुबह ईद की नमाज का समय तय कर लिया है। कस्बे की ईदगाह गुलशन-ए-रजा के मुतवल्ली हामिद रजा खां और अब्दुल कयूम खां ने बताया कि कस्बे की ईदगाह में सुबह 8.30 बजे, गौसनगर की ईदगाह में सुबह नौ बजे, जामा मस्जिद में सुबह 8.15 बजे और इस्लामनगर गौंटिया व खेड़ा वाली नई मस्जिद में सुबह आठ बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें