जैतीपुर। गढ़ियारंगीन कस्बे में करंट लगने से हुई 11 वर्षीय आशीष की मौत के मामले में शनिवार को विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस, प्रधान लालू प्रसाद के साथ उनके घर पहुंचे। मृतक की मां कमला देवी को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। अधिकारियों से फोन पर बात कर विद्युत लाइन को ठीक करने के लिए कहा।
इस बीच सपा से पूर्व विधायक राजेश यादव व सपा नेत्री ज्योत्सना कश्यप भी मृतक के घर पहुंचीं और परिवार को सांत्वना देकर मदद का भरोसा दिलाया। फतेहगंज पूर्वी रोड पर धर्मशाला के पास हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से आशीष की मौत हो गई थी। शनिवार दोपहर बाद गांव खुबपुर घाट पर रामगंगा नदी के किनारे गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। संवाद