फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सामान्य से 6.6 डिग्री कम हुआ न्यूनतम पारा, रात हुईं सर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नवंबर के दूसरे सप्ताह में न्यूनतम तापमान सामान्य से 6.6 डिग्री गिर गया। इससे रात में सर्दी काफी बढ़ गई। दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई। उत्तरी हवा चल रही है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अभी और गिरावट होने की संभावना है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि नवंबर के दूसरे सप्ताह में अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। शुक्रवार की रात में न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री और अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 6.6 डिग्री तो अधिकतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री की वृद्धि और न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट आई। डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि उत्तरी हवा चल रही है। वायुदाब आठ मिलीबार बढ़ा हुआ है। आर्द्रता 56 फीसदी है। इससे वातावरण में नमी कम हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें