फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मजारों व जलसों से मिलता है सलामती का पैगाम

विज्ञापन
विज्ञापन
निगोही। गौसनगर स्थित खानकाह कादरिया अल जामिअतुल गौसिया में उर्स-ए-गौसुल आजम के अंतिम दिन कुलशरीफ में मुल्क व कौम की तरक्की के लिए दुआ की गई। इस दौरान भाईचारे का पैगाम दिया गया।
विज्ञापन

कुलशरीफ का आगाज हाफिज मोहम्मद फाजिल ने कुरआन पाक की तिलावत से किया। हाफिज मोहम्मद हाशिम, हाफिज मुकीम, हाफिज जाबिर, हाफिज इदरीस ने हजरत गौस पाक की शान में मनकवत पढ़ी। दिल्ली से आए मुफ्ती मोहम्मद मुजीब बरकाती ने तकरीर में कहा कि मजारों व जलसों से अमन व सलामती का पैगाम मिलता है। अल्लाह वालों की बारगाह से भाईचारे का संदेश दिया जाता है।
शहर इमाम मौलाना हुजूर अहमद मंजरी ने तकरीर की। मौलाना तारिक ने सलाम पढ़ा और फातिहा की। अंत में मुल्क व कौम की तरक्की के लिए दुआ की गई। इससे पहले शनिवार की रात मुशायरे का आयोजन किया गया। बरेली से आए खानकाह वली मियां के सज्जादानशीन अनवर मियां, हिलाल बदायूंनी, खानिम खान,नाजिम, सलमान खान, राशिद हुसैन, सैयद नाजिर अली आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें