फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तेज अंंधड़ चलने के साथ बेमौसम की बारिश और ओलावृष्टि से लुढ़का पारा

विज्ञापन
रविवार को दिन में छाए काले बादल। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कई दिन तक अप्रैल जैसी गर्मी का अहसास करा रहे मौसम ने रविवार को सुबह अचानक करवट बदल ली। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से देर रात बादलों से घिर आए और ठंडी पछुआ हवा चलने लगी। इस कारण न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री घटकर 17 डिग्री सेल्सियस हो गया। दिन में तेज अंधड़ चलने के साथ बारिश के साथ कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने से अधिकतम तापमान चार डिग्री घटकर 28.4 डिग्री सेल्सियस हो गया। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार, सोमवार को दिन में धूप निकलने और मौसम शुष्क बने रहने के आसार हैं।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव के संकेत रात से ही मिलने लगे। नम पछुआ हवा ने रात से सर्दी का अहसास कराना शुरू कर दिया। रविवार को सुबह नौ बजे तक हवा की गति 15 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक सीमित रही। बाद में एकाएक पछुआ ने रफ्तार पकड़ ली। अंधड़ जैसी तेज हवा चलने के साथ ही सड़कों पर धूल के गुबार उड़ने लगे। कुछ देर बाद ही रुक-रुक कर बारिश होने लगी। इससे हवा में आर्द्रता भी 45 से बढ़कर 70 प्रतिशत हो गई।
बारिश थमने के बावजूद नम हवा के तेज झोंके चलते रहने से सर्दी महसूस होने लगी। दोपहर बाद जरूरी कामों से बाहर निकले तमाम लोग हल्के गर्म कपड़ों में नजर आए।
विज्ञापन

गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बारिश इतनी नहीं हुई कि उसकी माप की जा सके, लेकिन इससे नम हुई पछुआ हवा ने सर्दी बढ़ा दी है। रविवार की शाम तक बैरोमीटर सूचकांक सामान्य से सात अंक अधिक हो गया है। इसलिए सोमवार को सुबह से तेज हवा चलने से आसमान साफ हो जाने और बाद में धूप निकलने से मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है।
-
कलान में ओलावृष्टि


कलान। तड़के बूंदाबांदी के साथ बारिश शुरू हो गई और हल्की-फुल्की ओलावृष्टि हुई। दोपहर को तेज हवाओं के साथ धूल उड़ती नजर आई। अपराह्न तीन बजे बारिश शुरू हो गई। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई। संवाद
-
बारिश और तेज हवा से गेहूं, सरसों, मसूर की फसलों को नुकसान
पुवायां। रविवार को सुबह से ही मौसम खराब रहा। दोपहर में खुटार क्षेत्र में तेज बारिश और हवा से गेहूं और सरसों की फसल खेत में ही गिर गई। पानी भरने से मसूर की फसल को भी नुकसान हुआ। किसान रामचंद्र, जयपाल, रामभरोसा आदि ने बताया कि सरसों की फसल पकी खड़ी थी। पुवायां में हल्की बारिश होने से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन खराब मौसम किसानों की धुकधुकी बढ़ा रहा है।
देवकली। तेज हवा के साथ बारिश होने के दौरान कई किसानों की गेहूं की फसल खेतों में गिर गई। बाद में फसल गिरी देखकर किसानों के चेहरे की रौनक उड़ गई। पटनी गांव के सरोज वर्मा ने बताया कि उनके पांच एकड़ खेत में लगी गेहूं की फसल गिरकर भीग जाने से नुकसान होने की आशंका है। संवाद

आंधी और बारिश से 200 गांवों की आठ घंटे गुल रही बत्ती



मिर्जापुर। आंधी और बारिश के दौरान रविवार को सुबह क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। हाईटेंशन लाइनों के तार आपस में टकराने से शार्ट सर्किट होने पर कई जगह तार टूट गए और करीब 200 गांवों की बिजली सुबह आठ बजे गुल हो गई। कस्बा समेत पूरे क्षेत्र में आठ घंटे तक बिजली संकट बना रहा। शाम छह बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। संवाद

रविवार को दिन में छाए काले बादल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें