फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मेडिकल कॉलेज परिसर में गंदगी, फेंकी जा रही इस्तेमाल की गईं सीरिंज

विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज में पड़ा कूड़ा। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज के अंदर भले ही सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने का दावा हो, लेकिन परिसर की स्थिति काफी खराब है। कूड़े के ढेर के साथ ही जानवर भी विचरण कर रहे हैं। इसके अलावा उपयोग की गई सीरिंज भी कूड़े में फेंकी जा रहीं हैं।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में दवा वितरण काउंटर से सटे गेट के सामने ही कूड़ा डाला जा रहा है। इसके चलते यहां पर गंदगी रहती है। कूड़ा पड़ा होने के साथ ही जानवर भी विचरण करते रहते हैं, जो मरीजों व उनके तीमारदाराें को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं।
शुक्रवार को काफी कूड़ा पड़ा था। अहम बात यह है कि कूड़े में उपयोग की गई सीरिंज भी डाली गईं, जिसे एक महिला व पुरुष बोरे में भर रहे थे। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एमपी गंगवार ने बताया कि परिसर में कूड़े के उठान की जिम्मेदारी नगर निगम की है। सीरिंज को खुले में नहीं फेंकने के निर्देश हैं। इसे लेकर सख्ती बरती जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें